उत्तराखंड में चार नगर पालिका का परिसीमन जारी, दो से कुछ क्षेत्र हटाए, शहरी विकास विभाग ने जारी की अधिसूचना……
देहरादून: नगर पालिका रामनगर में चोरपानी, शिवलालपुर पांडे, शिवलालपुर रिउनिया, गौजानी और कानियां का 525 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है।
शासन ने प्रदेश की चार नगर पालिकाओं का परिसीमन जारी कर दिया है। वहीं, दो नगर पालिकाओं से कुछ क्षेत्रों को हटा दिया गया है, जबकि रामनगर में कुछ गांव जोड़ दिए गए हैं। शहरी विकास विभाग ने इनकी अधिसूचना जारी कर दी है।
सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया, पालिका किच्छा से सिरौली कलां क्षेत्र को हटाते हुए 20 वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका रामनगर में चोरपानी, शिवलालपुर पांडे, शिवलालपुर रिउनिया, गौजानी और कानियां का 525 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल किया गया है।
सभी सात वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी
इससे इन गांवों की 7,237 की आबादी को शहरी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही नगर पालिका रामनगर के 20 वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। नगर पालिका नगला से जीबी पंत विवि का क्षेत्र हटा दिया गया है। नगला के सभी सात वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी कर दिया गया है।
नगर पालिका कर्णप्रयाग से ग्राम सेमी-ग्वाड़ का क्षेत्र हटाकर शासन ने कर्णप्रयाग के सातों वार्डों का परिसीमन जारी कर दिया गया है। वहीं, नगर पालिका डोईवाला को श्रेणी-1 में उच्चीकृत करने की अधिसूचना भी जारी हो गई है। इससे डोईवाला को ज्यादा बजट मिलेगा।


More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !