
आज दिनाँक 24-04-24 को थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि ICFAI यूनिवर्सिटी के पास स्थित समित भोजनालय में आग लग गई है तथा उक्त दुकान में भरे हुए गैस सिलेण्डर भी रखें हुए हैं, जिससे सम्भवत: कोई बडी दुर्घटना घटित हो सकती है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सेलाकुई मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा फायर स्टेशन सेलाकुई से दमकल के वाहनों को मौके पर पहुंचने हेतु अवगत कराया गया। मौके पर समित भोजनालय में लगी आग के कारण आस पास खडे वाहन भी उसकी चपेट में आ गये थे। पुलिस टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करते हुए दुकान के अन्दर फंसे 03 व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सुभारती अस्पताल भिजवाया गया तथा आग को फैलने से रोकने के लिये दुकान में रखे गैस सिलेण्डरों को तत्काल बाहर निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर रखा गया। मौके पर दमकल के वाहनों द्वारा आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मौके पर आग से दुकान पर रखा सामान तथा आग की चपेट में आने से दुकान के पास खडी 04 मोटर साइकिलें जल गई हैं। आग से हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गैस सिलेण्डर बदलते समय गैस पाइप के फट जाने के कारण आग लगना प्रकाश में आया है। आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

*विवरण घायल व्यक्ति :-*
01: मनीष शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा निवासी: राजा रोड सेलाकुई।
02: यशपाल गुलेरिया पुत्र नरेश गुलेरिया निवासी: तलवार टावर झाझरा प्रेमनगर।
03: अभिषेक मिराडी छात्र ICFAI यूनिवर्सिटी
*पुलिस टीम:-*
01: उ0नि0 सैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
02: उ0नि0 अनित कुमार
03: कां0 मुकेश पुरी
04: कां0 मुकेश भट्ट
05: कां0 सुधीर
06: कां0 उपेन्द्र भण्डारी
07: चालक संदीप रावत

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छह बच्चों को मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित,. अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने वाले बच्चों को प्रदान किए गए पदक एवं प्रशस्ति पत्र,. प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ₹51 हजार की धनराशि भी प्रदान की गई.!
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास,₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण,सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति.!
देहरादून क़ी डोईवाला पुलिस के हत्थे चढ़ा फ़र्ज़ी RPF अधिकारी, पकड़ा गया आरोपी लोगो पर रौब झाड़ कर रहा था उगाही का प्रयास, पुलिस ने आरोपी के पास से नीली बत्ती लगी गाड़ी और पी कैप क़ी बरामद !