
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की सहसपुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 07.88 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है पकडे गए आरोपी का कहना है की वो जल्दी करोड़पति बनने के चककर में नशे के कारोबार में लिप्त हो गया था पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह के निर्देश के बाद से जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 10-12-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पौंधा नदी की तरफ पीठ वाले कच्चे रास्ते पर सहसपुर के पास से एक संदिग्ध स्कूटी संख्या: यू0के0-07-एफई-9835 को रोेेककर चैक करते हुए स्कूटी सवार अभियुक्त इनाम अली को 07.88 ग्राम अवैध हेरोइन परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सहसपुर पर धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया गया।
*विवरण पूछताछ:-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो सहसपुर का निवासी है तथा अपने खर्चों की पूर्ति तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा उक्त स्मैक को ढकरानी, विकासनगर के रहने वाले एक सद्दाम नाम के व्यक्ति से सस्ते दामों में खरीद कर लाया था, जिसे वो स्थानीय नशेडियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त सद्दाम की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
इनाम अली पुत्र इस्लाम निवासी वार्ड नम्बर 2 मस्जिद के पास कोतवाली सहसपुर, जनपद देहरादून, उम्र- 42 वर्ष
*वाछित अभियुक्त:-*
सद्दाम निवासी ढकरानी, थाना विकासनगर, देहरादून
*बरामदगी विवरण :-*
1- 07.88 ग्राम अवैध हेरोइन *(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख 30 हज़ार रू0)*
2- तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी स्कूटी सख्या: यू0के0-07-एफई-9835
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त ईनाम :-*
1- मु0अ0सँ0- 243/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
2- मु0अ0सँ0- 281/2025, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट
*पुलिस टीम :-*
1- व0उ0नि0 विकास रावत कोतवाली सहसपुर देहरादून
2- हे0का0 डबल सिह चौहान
3- कानि0 राजबीर सिह भण्डारी

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री