
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की राजपुर पुलिस ने शराब की बंद दुकान में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के अन्दर खुलासा कर दिया है पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26/01/26 को दिनेश मल्होत्रा निवासी कुल्हान सहस्त्र धारा रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी विदेशी मदिरा की दुकान का ताला तोड़कर महंगी शराब की बोतलें चोरी ली है, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0 – 12/26 धारा 305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक – 26/01/26 की रात्रि में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोमनाथ नगर आईटी पार्क के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त सुरेश सिंह को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- सुरेश सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी आनंद विहार निकट टचवुड स्कूल, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून, उम्र- 48 वर्ष।
*बरामदगी :-*
13 बोतल अंग्रेजी शराब
*पुलिस टीम :-*
1- म0उ0नि0 सीमा चौहान
2- कां0 रविंद्र कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त