
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में 01 और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही मा० न्यायालय रिमांड ले लिया है आपको याद दिला दे की बीती 30/03/2026 की प्रात: जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति श्री मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से हुई मृत्यु की घटना में उनके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 60/26 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वर्तमान मे अंतर्गत धारा 103(1)/3/5/125 bns तथा 3/25 आर्म्स एक्ट मे की जा रही है।
उक्त घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 09 अभियुक्तों 1- रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार 2- मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ0 सगीर 3- संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह 4- आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी 5- आदेश गिरी, 6- समीर चौधरी तथा 7- मोहित अरोड़ा 8- शान्तनु त्यागी तथा 9- काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त वैभव कुमार घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी। दिनांक 05-04-26 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा घटना में शामिल सभी 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सभी 10 अभियुक्तों का हत्या की धाराओं में ही रिमांड लिया गया है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
वैभव कुमार पुत्र दीपक कुमार, निवासी ग्राम देवधर, थाना खिजराबाद, यमुनानगर, हरियाणा

More Stories
डीएम की क्यूआरटी ने घरेलु गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर छापेमारी लगातर जारी,टीम ने नगर निगम देहरादून क्षेत्र मे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 04 घरेलू गैस सिलेंडर किये जब्त !
शादी समारोह आयोजित करने वालों को शासन ने दीं राहत ,शादी विवाह समारोह में गैस सिलेंडर हेतु ₹10 के स्टांप पेपर पर देना होगा शपथ पत्र, शादी के कार्ड व आधार कार्ड के साथ शपथ पत्र संलग्न करते हुए 10 दिन पूर्व आवेदन करने पर मिल सकेगी गैस !
राजपुर क्षेत्र में हुई रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के प्रकरण में 1 और अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार