
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम मे थाना रायपुर पुलिस द्वारा दिनाँक 06/05/2026 की रात्रि में होटल/ढाबों की चेकिंग के दौरान मालदेवता क्षेत्र में बिना लाइसेंस/परमिट के अपने होटल/ढाबों में शराब पिलाने वाले 02 रेस्टोरेंट स्वामियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0ः 185/26 धारा: 60/68 आबकारी अधिनियम तथा मु0अ0सं0: 186/26 60/68 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर ढाबे में बैठकर शराब पी रहे लोगों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही की गई है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1- दीपक बिष्ट पुत्र सुरेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी सेक्टर-2 हरीपुर नवादा, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 20 वर्ष
2- मदन सिंह पुंडीर पुत्र स्व. कँवर सिंह पुंडीर, निवासी मालदेवता, थाना रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 65 वर्ष

More Stories
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !