
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की रायपुर पुलिस ने एक नशे के कारोबार से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार मादक पदार्थो की तस्करी व अन्य संगठित अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियो के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है।
उक्त निर्देशों के क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तो 1- नीरज कठैत पुत्र रोशन कठैत निवासी ग्राम- साबली तल्ली चम्बा, जनपद टिहरी गढवाल, हाल पता गोविन्द विहार IT पार्क थाना रायपुर दे0दून 2- सौरभ चौहान पुत्र वीर सिंह चौहान उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम – डनसारा थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढवाल, हाल पता गोविन्द विहार IT पार्क थाना रायपुर दे0दून, 3- आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम निगेर, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल व 4- धर्मराज धामी पुत्र हरिलाल निवासी ग्राम छबीस पाथेभेरा थाना बजांग चैनपुर जिला बजांग नेपाल के विरुद्ध जिलाधिकारी देहरादून से अनुमोदन प्राप्त कर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 293/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग में रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में 03 अभियुक्तों नीरज कठैत, सौरभ चौहान व धर्मराज धामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि एक अन्य अभियुक्त आयुष रावत अभियोग दर्ज होने के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में मैनवली जानकारी एकत्रित करते हुए अभियुक्त के छिपने के सभी संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 05/03/2026 को अभियुक्त आयुष रावत को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
आयुष रावत पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी ग्राम निगेर, थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढवाल, हाल पता टीएचडीसी कालोनी, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 सुशील बलूनी
2- का0 प्रेम पंवार
3- का0 गजेन्द्र सिंह

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग