
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की थाना प्रेमनगर पुलिस ने *“ऑपरेशन नाईट वॉच“*के तहत सरेआम दबंगई दिखाने वाले 05 युवकों को पढ़ाया कानून का पाठ पढ़ाते हुए सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग मचाने के आरोप मे गिरफ्तार कर लिया है आपको याद दिला दे की
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाकर माहौल खराब करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक: 26-03-26 को थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड के पास कुछ व्यक्तियों को किसी बात को लेकर विवाद हो गया है तथा दोनो पक्ष सार्वजनिक स्थान पर आपस में लडाई कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर दो पक्षों के 05 व्यक्ति किसी बात लेकर आपस में झगडा करते हुए हुडदंग मचा रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया तो वो और अधिक उग्र हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा पांचों व्यक्तियों को मौके से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- शमशाद पुत्र महमूद निवासी जोरासी खानपुर हरिद्वार हाल पता दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर उम्र 30 वर्ष
2- मोहम्मद इख़लाख पुत्र महमूद निवासी जोरासी खानपुर हरिद्वार हाल पता दुर्गा मंदिर ठाकुरपुर रोड प्रेमनगर उम्र 30 वर्ष
3- महबूब पुत्र अख्तर निवासी नेकछप्पर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
4- निशांत पुत्र सहदेव निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर देहरादून उम्र 20 वर्ष
5- करन पुत्र रतन सिंह निवासी स्मिथनगर प्रेमनगर देहरादून उम्र 23 वर्ष जितेंद्र पंडित पुत्र स्वर्गीय रतन सिंह

More Stories
प्रज्ञा फाउंडेशन की संस्थापक प्रज्ञा दीक्षित ने समाज के बीच जागरूकता और सेवा की पेश की मिसाल, सैकड़ों महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों के प्रति किया जागरूक
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर