June 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने दो चोरी की घटनाओ का किया सफल खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई लाखो रुपयों की जैवेलरी की बरामद, लम्बा चौड़ा है पकडे गये एक आरोपी का आपराधिक इतिहास.!

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

दिनाँक – 16/06/2026 को वादिनी कामनी देवी पत्नी दिनेश नेगी निवासी हरबंजवाला वार्ड नम्बर 89 पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर आकर एक लिखित तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर से ज्वैलरी व नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-371/2026 धारा-303(2)बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 18-06-2026 को चैकिंग के दौरान चोटियाबाबा मन्दिर पट्टियो पटेलनगर के पास से 02 अभियुक्तों 01-शुभम पवाँर उर्फ गोलू पुत्र वीर सिंह पवाँर तथा 02- सोनू उर्फ मौ0 सादिक को घटना में चोरी की गई अंगूठी, नगदी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07- एफएन-9313 सहित गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा घटना में चोरी की गई अन्य ज्वैलरी को चकराता रोड स्थित एक गोल्ड लोन फाइनेन्स कम्पनी में गिरवी रख उस पर लोन लेने की जानकारी दी गयी, जिस पर दोनो अभियुक्तों को उक्त फाइनेंस कम्पनी में ले जाकर वहाँ से चोरी की गई ज्वैलरी को कब्जे पुलिस लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त शुभम पंवार पूर्व में भी आर्म्स एक्ट, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों द्वारा डोईवाला क्षेत्र में एक चोरी की घटना कों अंजाम दिया जाना स्वीकार किया गया है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

1-शुभम पवाँर उर्फ गोलू पुत्र वीर सिंह पवाँर निवासी जामनीखाल, थाना हिण्डोलाखाल, टिहरी गढवाल हाल शिव मन्दिर ब्राह्ममणवाला, देहरादून, उम्र-30 वर्ष

2- सोनू उर्फ मौ0 सादिक पुत्र शराफतअली निवासी मकान नम्बर 10 महबूब काँलोनी, ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 26 वर्ष

 

*बरामदगी:*

 

1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी- अनुमानित कीमत 06 लाख रू०

2- घटना में चोरी की गई नगदी 5000 रू0

*अभियुक्त शुभम पवाँर उर्फ गोलू का आपराधिक इतिहास-*

 

1- मु0अ0सं0- 439/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

2- मु0अ0सं0- 441/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

3- मु0अ0सं0- 457/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

4- मु0अ0सं0 – 462/25 धारा 305(ए)/331(3)/317(2)/3(5) बीएनएस कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

5- मु0अ0सं0- 177/14 धारा 392/411 भादवि कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

6- मु0अ0सं0 – 284/14 धारा 25/4 आर्मस एक्ट, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

2- उ०नि० विनय मित्तल

2- उ०नि० बलवीर सिंह रावत

3- हे०का० मनोज कुमार

4- हे०का० नरेन्द्र पुरी

5- का० गौरव कुमार

6- का० विश्वास चौधरी

You may have missed

Share