
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र मे हुई चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्ज़े से घटना में चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी रायल कमाण्डर प्रोटेक्शन ग्रुप ऋषिनगर रायपुर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर तहरीर दी कि किसी अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी कम्पनी के टावर देहराखास में लगी केबल तार (कापर धातु) काटकर चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर मु0अ0सं0: 629/2025 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन मे पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 26-11-2025 को चैकिंग के दौरान नया आढत बाजार जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से 01 अभियुक्त साहिल पुत्र यासीन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से उक्त घटना में टावर से चुराई गयी केबल तार (कापर धातु) बरामद की गयी।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, चोरी किये गये तार को वो स्थानीय कबाडियों को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
साहिल पुत्र यासीन निवासी ब्रह्मपुरी चौक, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी :-*
घटना में चोरी किये गये 04 बन्डल केबल तार (कापर धातु)
*पुलिस टीम:-*
1- अ0उ0नि0 दिपेन्द्र रावत
2- का0 विपिन कुमार
3- का0 अरविन्द बर्थवाल

More Stories
शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी, घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
सड़क किनारे खुलेआम शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1252 करोड की वित्तीय स्वीकृति