
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
पटेलनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले शरीफ को बदमाशी करते हुए गिरफ्तार कर लिया है पकड़ा गया आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर दीवार पर चढ़कर हंगामा कर रहा था प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी में छठ ग्राउंड के पास एक युवक द्वारा नशे की हालत में गेट पर चढ़कर अपनी टीशर्ट उतारते हुए हंगामा करने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर बाजार चौकी पटेल नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुऐ मौके पर जाकर हंगामा कर रहे युवक शरीफ पुत्र मुस्तफा निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर को हिरासत में लिया गया, जिसे थाने लाकर उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!