
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
इसी क्रम में नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान धर्मपुर के निकट एक रेस्टोरेंट पर चेकिंग के दौरान अपने रेस्टोरेंट पर कुछ व्यक्तियों को बैठाकर शराब पिलाते हुए 02 व्यक्तियों राम सिंह तथा चंद्रमोहन को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस टीम को 02 बोतल गोल्फर शॉट, 01 बोतल ब्लेंडर प्राइड, 01 बोतल ब्लैक एन्ड व्हाइट सभी आधी आधी, 09 खाली प्लास्टिक के डिस्पोजल गिलास बरामद हुए। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नेहरुकोलोनी पर धारा 60/68 एक्साइज एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- राम सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी ग्राम रंदडा, डीडीहाट, पिथौरागढ।
2- चंद्र मोहन पुत्र श्री नारायण निवासी ग्राम बंगरी, टिहरी गढ़वाल,
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 धनीराम पुरोहित
2- कां0 हर्षवर्धन सिंह
3- कां0 सत्यवीर सिंह

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा,द्वितीय चरण की यात्रा को लेकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता.!
मुज़फ्फरनगर की थाना रामराज व एसओजी देहात की संयुक्त कार्यवाही, महिला से लॉकेट छीनने वाले 03 अभियुक्त दौराने पुलिस मुठभेड गिरफ्तार (पुलिस मुठभेड में 01 अभियुक्त हुआ घायल),आरोपियों के कब्जे से छीना गया लॉकेट, 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 चाकू व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बिना नम्बर प्लेट बरामद ।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही,अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,अभियुक्तों के कब्जे से 05 लाख रू0 अधिक अनुमानित मूल्य की 16.79 ग्राम स्मैक तथा 03 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद,गिरफ्तार महिला अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है जेल, अभियुक्ता के विरूद्ध पूर्व में भी दर्ज हैं कई अभियोग. !