April 9, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की कोतवाली नगर पुलिस शराबियों की बारात लेकर पहुँची कोतवाली,सड़क किनारे को मयखाना बनाने वालों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, 35 शराबियों को थाने लाकर की गई क़ानूनी कार्यवाही !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून

आज कोतवाली नगर पुलिस ने राजपुर रोड, प्रिंस चौक, त्यागी रोड आदि स्थानों पर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पी रहे कुल 35 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 35 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 2

9000/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

You may have missed

Share