
देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने जाखन क्षेत्र के बंद मकान मे हुई चोरी का पर्दाफास कर दिया है पुलिस ने मकान ंव चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार के जेल भेज.दिया है प्राप्त जानकारी क्व अनुसार दिनांक 13/12/2025 को वादिनी श्रीमती अनीता शर्मा निवासी बापू नगर जाखन द्वारा थाना राजपुर पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में घर से बाहर गई थी, वापस आई तो देखा कि अज्ञात चोर द्वारा उनके बंद मकान में घुसकर रखे आभूषण चुरा लिए थे। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 305(a) BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर तत्काल थाना राजपुर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की अद्यतन स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों से दिनांक 13/12/2025 को रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जोहड़ी रोड के पास से एक अभियुक्त सिद्धार्थ थापा को घटना में चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, पूछताछ के दौरान अभियुक्त का पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
सिद्धार्थ थापा उर्फ सिद्धू पुत्र कमल थापा निवासी 74 बापू नगर निकट दुर्गा मंदिर जाखन देहरादून, उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी*
1- घटना में चोरी की गई ज्वेलरी *(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रुपये।)*
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कां0 मुकेश
3- कां0 राज सिंह

More Stories
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस, समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, डीएम, एसएसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउण्ड का किया स्थलीय निरीक्षण
80 वे स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर रूट /यातायात प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिशित
बड़ी खबर : उत्तराखंड में पुनः टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से मचा हड़कंप, कुल 22 व्यक्तियों के फंसने की सूचना, 16 लोगों का किया गया रेस्क्यू , मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव कार्य के दिए निर्देश