
*अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड* द्वारा महाराजा अग्रसेन चौक (प्रिंस चौक) देहरादून ,पर एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंगल ,प्रदेश महामंत्री रमेश गोयल,प्रदेश महामंत्री संगठन लच्छू गुप्ता, महानगर अध्यक्ष निकुंज गुप्ता विशाल गुप्ता दिनेश चंद गोयल महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महाराजा अग्रसेन जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन एक महान हिंदू राजा अग्रसेन महाराज का जन्मोत्सव है। वे अग्रोहा के राजा थे और उन्हीं से अग्रवाल जाति की उत्पत्ति हुई। अग्रसेन जयंती हिंदू पंचांग के आश्विन माह की चतुर्थी को मनाई जाती है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन लच्छू गुप्ता ने कहा कि मैं महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! देता हूं आपका संपूर्ण जीवन समरस समाज, परोपकार, करुणा और उद्यमिता हेतु अथाह प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अनिल गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन जैन मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन उपेंद्र अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष विशाल गुप्ता रमेश अग्रवाल प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता अमित गुप्ता मनोज सिंगल मेहश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही