
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ़्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने तथा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिनस्तो को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप शराब की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण:
*1- कोतवाली ऋषिकेश*
दिनांक 04 मार्च 2024 को कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर हरिद्वार रोड श्यामपुर से दो अभियुक्तो को कुल 18.31 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*नाम पता अभियुक्तगणः-*
(1)-नवीन जोशी पुत्र भोला दत्त जोशी निवासी गली नंबर 30 अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
(2)- यश सिंह गुसाईं पुत्र स्वर्गीय धन सिंह गुसाई निवासी गली नंबर 25 अमित ग्राम गुमानीवाला, ऋषिकेश देहरादून, उम्र 22 वर्ष
*बरामदगीः-*
(1)-अभियुक्त नवीन जोशी से 9.63 ग्राम स्मैक
(2)-अभियुक्त यश सिंह गुसाईं से 8.68 ग्राम स्मैक
*2- थाना रायपुर*
दिनांक 04-03-24 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खुखरी फैक्ट्री बालावाला के पास से ज्ञान सिंह पुत्र स्व0 नरसिंह को 60 पव्वे देशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
ज्ञान सिंह पुत्र नरसिंह सिंह निवासी मानसी पुलिया बालावाला रायपुर देहरादून उम्र 38 वर्ष
*बरामदगीः-*
60 पव्वे अवैध देशी शराब
*3- थाना नेहरू कॉलोनी*
दिनांक 04.03.2024 को अजबपुर फ्लाईओवर के पास से 01 अभियुक्ता को 55 पव्वे देशी शराब जाफरान मसालेदार अवैध के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
परमेशा पत्नी देशराज निवासी सपेरा बस्ती रिस्पना पुल थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून उम्र-40 वर्ष
*बरामदगी विवरण*
(1)- 55 पव्वे देशी शराब जाफरान।


More Stories
बद्री चन्द सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त, सचिव शैलेश बगौली ने आदेश किये जारी
श्री केदारनाथ धाम यात्रा 2026: यात्रियों को मिल रही त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सुविधा, 3 दिनों में कुल 6733 यात्रियों को प्रदान की गई ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं
राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह, श्रद्धालुओं को सहूलियत और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच