
उत्तराखंड पुलिस ने अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजंस के घर जाकर समय-समय पर उनकी कुशलक्षेम पूछने तथा उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का अभियन चलाया हुआ है इसी कडी मे आज थाना क्लेमेंट टाउन को सुबह लगभग 7:00 बजे सूचना प्राप्त हुई की टर्नर रोड C3 में एक सीनियर सिटीजन महिला अकेली रहती है, जिनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है, जिनको अस्पताल ले जाने के लिये एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इस सूचना पर तत्काल थाना क्लेमेंट टाउन से पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया तथा 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया गया, मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल वृद्ध महिला को थाने की गाड़ी में बिठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी बीच मौके पर एम्बुलेंस के पहुँचने पर उक्त बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से वेलमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, महिला की तबीयत के संबंध में भी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि महिला का शुगर लेवल बहुत नीचे आ गया था, जिनकी स्थिति अभी सामान्य है। महिला की पुत्री ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जिसे पुलिस द्वारा सूचित किया गया है, वह भी जल्द पहुंचने का प्रयास कर रही है इसी के साथ देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील है कि है कि अपने आसपास रहने वाले अकेले सीनियर सिटीजन्स की किसी भी परेशानी पर तत्काल नजदीकी थाना एवं चौकी को सूचित करें, देहरादून पुलिस सीनियर सिटीजन्स की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द