नेहरू कालोनी क्षेत्र से गुमशुदा 02 सगी बहनो को पुलिस ने असम से सकुशल बरामद कर लिया है दोनो युवती मे से मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बडी बहन की असम में किसी से दोस्ती हो गई थी जिससे मिलने घरवालों को बिना बताये छोटी बहन को साथ लेकर युवती असम पहुंच गई थी आपको बता दे कि दिनाँक 22-02-2024 को वादी निवासी नेहरू कालोनी द्वारा थाने पर आकर सूचना दी कि उनकी दोनो पुत्रियां बिना बताये घर से कहीं चली गई हैं। जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल दोनो युवतियों की गुमशुदगी पंजीकृत कर युवतियों की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से दोनो युवतियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उक्त दोनो युवतियों के असम में होने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल टीम को युवतियों की सकुशल बरामदगी हेतु असम रवाना किया गया। टीम द्वारा असम पहुंचकर उक्त युवतियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित कर उन्हें सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा युवतियों से पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वह अपने मोबाइल पर लीजेण्ड गेम खेलती हैं तथा उक्त मोबाइल लीजेण्ड गेम के माध्यम से उनकी असम में किसी से फ्रेंडशिप हो गई थी, जिससे मिलने के लिये वो असम आई थी। दोनो युवतियों को वापस देहरादून लाकर सकुशल उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।
*पुलिस टीम:-*
01: उ0नि0 राज नारायण व्यास
02: कां0 नरेन्द्र रावत
03: म0कां0 रजनी
04: हे0कां0 किरण कुमार (एसओजी)

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप