
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
आज दिनांक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिह ने यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के आदेश जारी किये जिसके अनुपालन में आज जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया। दून पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने वाले 167 वाहनों का चालान कर 83500 रुपये का जुर्माना वसूल किया तो मॉडीफाइड साइलेंसर में 48 वाहनों को सीज किया साथ ही 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या: 248 रही और 81 पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना: 1,24,000 रू0 का जुर्मना वसूल किया गया इसके साथ ही पुलिस ने एम0वी0 एक्ट के तहत 1,19,000 रू0 का जुर्मना भी वसूल किया इसके साथ साथ पुलिस ने 46 वाहनों के चालान न्यायालय मे भुगतने के लिए भी किये एसएसपी देहरादून अजय सिह का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक