
न्यायालय से प्राप्त वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये हैं। निर्गत निर्देशों के क्रम में थाना स्तर पर गठित टीमों को वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र/गैर प्रान्त रवाना करते हुए उनके सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा वाद सं0 92/17 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत विगत 07 वर्षो से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त अफाक को मुखबिर की सूचना पर उसके सहारनपुर स्थित घर से दबिश देकर दिनांक 22/08/24 को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार वारंटी*
(1) अफाक पुत्र अब्दुल हसन निवासी ग्राम नौजली, थाना नागल, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 34 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
2- कां0 संजय कुमार

More Stories
गोपाष्टमी पर विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल का गठन, महंत विष्णुदास को सौपा संयोजक का दायित्व !
सीओ श्रीनगर तपेश कुमार ने किया कोतवाली श्रीनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
उत्तराखंड अंडर-23 महिला टीम की शानदार जीत, राज्य की महिला क्रिकेट के लिए उत्साहजनक संकेत.!