
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने अवैध मांस की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में संचालित मीट की दुकानों का समय समय पर औचक निरीक्षण क अनियमितता मिलने पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश गये थे उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक: 07-02-25 को कोतवाली पटेलनगर तथा थाना सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा मांस की दुकानों में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया साथ ही दुकान में काम करने वाले लोगो के सत्यापन की कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 40 दुकानों का औचक निरीक्षण कर वहाँ कार्य कर रहे लोगो का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान 15 दुकानों में अनियमितता पाये जाने पर उनका पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान कर 3250/- रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही सभी दुकान संचालकों को नियमानुसार दुकानों का संचालन करने तथा दुकानों में किसी भी प्रकार से अवैध मांस की बिक्री न करने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई।


More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण !
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस।
देश भर मे धूमधाम से मना होली का त्यौहार !