
दिनाँक 23-08-22 से दिनांक 26-08-22 तक पुलिस लाइन उधम सिंहनगर में आयोजित 21 वीं प्रादेशिक अंतरजनपदीय/वाहिनी पुलिस क्लस्टर (कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती व पावर लिफ्टिंग) प्रतियोगिता
2022* में प्रतिभाग करने वाली जनपद देहरादून की टीम के सदस्यों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए उक्त प्रतियोगिता में 05 स्वर्ण व 01 कांस्य पदक हासिल किये गए। प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर उच्च कोटि का प्रदर्शन करने वाली टीम के सदस्यों को आज दिनाक 28/08/22 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली देहरादून पुलिस की टीम में हेड कांस्टेबल अमित कुमार, का0 जोगिंदर कुमार, का0 प्रमोद सैनी, का0 नितिन कुमार तथा म0का0 दीपा रावत द्वारा अपनी- अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक तथा का0 अकरम अली द्वारा काँस्य पदक प्राप्त किया गया।

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की