April 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चार शातिर चोरो को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से लाखो रुपयों का चुराया गए सामान किया बरामद !

विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून

देहरादून पुलिस ने *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई चोरी की 02 घटनाओं का खुलासा करते हुए चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है पुलिस को पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से अलग अलग घटनाओ में चोरी की गई लाखों ₹ की ज्वेलरी व अन्य सामान बरामद किया है पुलिस ने आरोपी के पास से

चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ऑटो को भी सीज़ कर दिया है

 

*घटना 01 :- कोतवाली पटेलनगर*

 

वादी अनमोल कपूर पुत्र विक्रम राजकपूर निवासी लेन नम्बर 11 चमन विहार फेस- 1, पटेलनगर देहरादून द्वारा एक तहरीर दी गयी अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर से कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर सम्बन्धित मु0अ0सं0-557/2026 धारा 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*घटना 02 : थाना नेहरू कॉलोनी*

 

दिनांक 04/04/.2026 को वादी सुरेंद्र गुसाईं पुत्र बचन सिंह निवासी 77B जागृति विहार जोगीवाला देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर 01 प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 04/04/2026 को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के अंदर से सिलेंडर चोरी कर लिया है, जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 118/26 धारा- 305(a) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

चोरी की घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अलग अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थलों के आसपास तथा आने जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरो की सहायता से संदिग्धों के संबंध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में 02 अभियुक्तों 01-मोहित पुत्र विजय सिंह तथा 02- आशू पुत्र सन्तराम को शिमला बाईपास स्थित बडोवाला पुल पटेलनगर के पास से तथा नेहरु कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में 02 अन्य अभियुक्तों 01 : सावेज अंसारी पुत्र इरशाद अहमद तथा 02 : राकेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह को जोगीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटनाओ में चोरी की गई ज्वैलरी व चोरी का सिलेंडर बरामद हुआ।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

 

*कोतवाली पटेलनगर*

 

01- मोहित पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना कोतवाली कांठ, जिला मुरादाबाद, उ0प्र0, उम्र -26 वर्ष।

 

2- आशू पुत्र सन्तराम निवासी बढापुर कोतवाली नगीना, जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र 19 वर्ष।

 

*बरामदगी :*

 

01 : घटना में चोरी की गई लगभग 03 लाख रुपये की ज्वैलरी

02 : वादी का आधार कार्ड

 

*थाना नेहरू कॉलोनी*

 

1- सावेज अंसारी पुत्र इरशाद अहमद निवासी मकान न0 143 एमडीडीए कॉलोनी थाना डालनवाला।

2- राकेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पिलखेत सतपुली पौड़ी गढ़वाल।

 

*बरामद माल*

 

1- एक सिलेंडर

2- घटना में प्रयुक्त ऑटो UK07TB3390

You may have missed

Share