
रिलायंस ज्वैलर्स लूट की घटना को एसएसपी देहरादून ने चुनौती के रूप मे लिया था घटना के बाद से ही एसएसपी अजय सिंह सोने के लूटेरे गैंग को जड़ से उखाड फेंकने के इरादे से कमर कस कर अपने मोहरे बिछाने शुरू कर दिये थे जिसका परिणाम समय समय पर सामने आता रहा है आज पुलिस टीम ने सांगली महाराष्ट्र में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को हरियाणा के यमुनानगर से किया गिरफ्तार कर लिया है पकडा गया आरोपी देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना की रैकी में भी शामिल थाथाऔर सागली महाराष्ट्र में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना के मुख्य अभियुक्त अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को दून पुलिस द्वारा आज दिनांक: 16-01-24 को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त द्वारा सांगली महाराष्ट्र में खुद को डिप्टी एस0पी0 बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था, जिसके द्वारा घटना से पूर्व ज्वैलरी शोरूम की रैकी की गई थी। पकडे गये अभियुक्त लेकर देहरादून पुलिस ने वापसी की राह पकड ली है और अभियुक्त को देहरादून लाकर उससे विस्तृत पूछताछ करेगी।

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की