
*थाना रानीपोखरी क्षेत्र के रहने वाले संजय किशोर S/O श्री जुगल किशोर निवासी घम्मूवाल, बड़कोट रानीपोखरी देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 20/04/2024 को उनकी मोटर साइकिल न0- UK14B-3090 को नागाघेर हाट बाजार के पास से किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है। प्रा0पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0-27/2024 धारा- 379 भादवि बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना रानीपोखरी पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर मामूर किये गये तथा आज दिनांक 27.04.2024 को मुखबिर की सूचना पर सूर्यधार रोड शीला चौकी रानीपोखरी पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त अरविंद कृषाली पुत्र जोगेंद्र कृपाली निवासी कैरवान सिन्धवाल गांव रानीपोखरी देहारदून उम्र 25 वर्ष से चोरी गयी स्पलेन्डर मो0सा0 सं0- UK14B-3090 के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी थाना रानीपोखरी से चोरी के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त घटना से 01 दिन पूर्व ही जमानत पर बाहर आया था तथा जेल से छूटते ही अभियुक्त द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*
अरविंद कृषाली पुत्र जोगेंद्र कृपाली निवासी कैरवान सिन्धवाल गांव रानीपोखरी देहारदून उम्र 25 वर्ष
*विवरण बरामदगी*
स्पलेन्डर मो0सा0 सं0- UK14B-3090
*पुलिस टीम*
01- अ0उ0नि0 शैलेन्द्र
02- का0 दिनेश
03- का0 करमजीत

More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप