
*लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मादक/ नशीले पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए संपूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी के चलते कोतवाली पटेलनगर ने आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे गये हैं। इसी क्रम में दिनांक 20-03-2024 को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत निरंजनपुर फल मण्डी के पीछे स्थित खाली ग्राउण्ड से 260 प्रतिबन्धित अवैध नशीली गोलियाँ के साथ 01 नफर अभियुक्त फिरोज पुत्र जलील अहमद निवासी नगर निगम कालोनी ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कोतवाली पटेलनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- फिरोज पुत्र जलील अहमद निवासी नगर निगम कालोनी ब्रहमपुरी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र- 35 वर्ष
*अभियुक्त से बरामदगी*
1- 260 प्रतिबन्धित अवैध नशीली गोलियाँ
*पुलिस टीम:*
1- उ0नि0 कैलाश चन्द
2- कानि0 1624 मनोज तोमर

More Stories
*मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की भेंट, उत्तराखण्ड के विकास, कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रधानमंत्री से किया अनुरोध
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अल्टीमेट उत्तराखंड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को झंडी दिखाकर किया रवाना, 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग