
राजधांनी मे कानून व्यवस्था की कमान संभाल रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के सिपहेसलार राजधानी मे जहा एक तरफ अपराधियो के हौसले पस्त कर रही है वही आम लोगो के दिलो मे भी अपना अलग स्थान बनाने मे सफल है रही है राजधानी पुलिस समय समय पर अभियान चलाकर अकेले रह रहे बुजुर्ग लोगो की यथासंभव मदद करने के साथ-साथ महिलाओ और बच्चीयो को उनके अधिकारो की जानकारी देने के लिए जनजागरूक कार्यक्रमो का आयोजन करती रहती है जिसके चलते आज मानव अधिकार संरक्षण केंद्र उत्तराखंड के तत्वाधान में करन सिंह नगन्याल पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल महोदय की अध्यक्षता एवं न्यायमूर्ति (से.नि.) राजेश टंडन मुख्य अतिथि की उपस्थिति में सरदार पटेल भवन पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे मानव सेवा, मानव अधिकारों के संरक्षण एवं मानव अधिकारों के प्रति समाज में संवेदनशीलता तथा मानव जीवन का स्तर ऊंचा उठने के लिए विशिष्ट कार्य करने हेतु पुलिस अधिकारियों को सम्मनित किया गया । जनपद देहरादून से थानाध्यक्ष कुन्दन राम थाना रायपुर जनपद देहरादून को *विशिष्ट नागरिक सेवा सम्मान* से सम्मानित किया गया।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त