
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून क़ी थाना प्रेमनगर पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है पकडे गये दोनों आरोपी अपने महंगे शौकों को पूरा करने की लत के चलते सलाखों के पीछे पहुंच गये है पुलिस ने पकडे गये आरोपियों के पास से हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA बरामद हुई है पकडे गये दोनों आरोपी निजि शिक्षण संस्थान मे पढ़ाई क़ी आड़ मे नशे के कारोबार कर रहे थे आपको बता दे क़ी मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार“ के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है,
जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक- 30/09/2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पौंधा के पास से 02 अभियुक्तों 01- आदिल मोन पुत्र मुस्तफा व 02- साबिर अली पुत्र अब्दुला को कुल 08.73 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 207/26 धारा 8/22/37 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो एक निजि शिक्षण संस्थान के छात्र हैं तथा अपने मंहगे शौकों को पूरा करने के लिये वे उक्त एमडीएमए को सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वह शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
01-आदिल मोन पुत्र मुस्तफा निवासी पालातील कोडंगालूर हाउस जिला मलप्पपुरम, केरला, हाल पता ठाकुरपुर रोड, कोतवाली प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
02- साबिर अली पुत्र अब्दुला निवासी ग्राम मंजेरी टाउन नियर बॉय हाय स्कूल मंजेरी पोस्ट ऑफिस, नारू गैरा थाना मंजेरी जिला मलप्पपुरम, केरला हाल पता ठाकुरपुर रोड, कोतवाली प्रेम नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- आदिल मोन के कब्जे से 4.00 ग्राम अवैध MDMA
2- साबिल अली के कब्जे से 4.73 ग्राम अवैध MDMA
*पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 जयेन्द्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- अ0उ0नि0 रामलाल
3- का0 निर्भय नारायण
4- का0 वीरेंद्र सिंह भण्डारी

More Stories
UTET परीक्षा में सॉल्वर बैठाने वाले मुख्य अभ्यर्थी को पौड़ी पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार,दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाला सॉल्वर हिमांशु चौहान पूर्व में हो चुका है गिरफ्तार।
हरिद्वार क़ी झबरेड़ा पुलिस ने अपनी बहन और उसके प्रेमी को गोली मारने वाले आरोपी भाई को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार,
राजधानी देहरादून के एंट्री पॉइंट डाटकाली–आशारोड़ी – मोहब्बेवाला मार्ग पर परिवहन विभाग की चौबीसों घंटे चेकिंग शुरू,दुर्घटना संभावित मोहब्बेवाला क्षेत्र के लिए नई गति सीमा होगी तय; पहले दिन में 350 से अधिक मध्यम तथा भारी माल वाहनों की कि गई जाँच.!