October 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून के राजपुर मे श्री रामलीला के 77 वें साल के मंचन का हुआ शुभारम्भ, राजपुर क़ी पार्षद महिमा पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर श्री राम लीला मंचन का फुका बिगुल,उपस्थिति जन सैलाब को भगवान राम के आदर्शो पर चलने का दिया संदेश.!

भगवान श्री राम के आदर्शो का लोहा पूरी दुनिया मानती है जिसके चलते हिंदुस्तान ही नहीं विदेशो मे भी समय समय पर भगवान श्री राम क़ी लीला का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया जाता है इसी कड़ी मे राजधानी के राजपुर क्षेत्र मे श्री आदर्श रामलीला का 77 वां मंचन आज से शुरू हो गया है इस अवसर पर राजपुर क्षेत्र क़ी पार्षद महिमा पुंडीर ने रामलीला मंचन का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया इस अवसर पर उन्होंने मौजूद जनसेलाब को भगवान राम के आदर्शो पर चलने का आव्हान किया महिमा पुंडीर ने कहा क़ी जिस तरह से श्री राम ने अपने पिता क़ी आज्ञा का पालन करते हुए राजपाट को छोड़कर वन गमन कर जंगलो मे मौजूद काम रूपी राक्षसों को मारकर ऋषि मुनियो क़ी रक्षा कर धर्म को बचाया था उसी तरह से आज के युवा को अपने धर्म क़ी रक्षा करने का प्रण करना चाहिए इस अवसर पर मौजूद समीर पुंडीर ने कहा क़ी रामलीला को केवल मनोरंजन क़ी दृष्टि से नहीं देखना चाहिए बल्कि राम के आदर्शो पर चलते हुए हमें सिर्फ धर्म का साथ देना चाहिए इस अवसर पर योगेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, सुधीर पुंडीर, संजीव गर्ग, दीपक अरोरा, अनुराग मित्तल सहित रामलीला कमेटी के दर्ज़ेनो कार्यकर्ता और सैकड़ो क़ी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे. !

You may have missed

Share