
लगातार हो रही बारिश के चलते बरसाती नदीया अपने रोद्र रूप मे बह रही है लेकिन फिर भी कुछ लोग अपनी जान को दाँव पर लगाकर इन उफनती नदियों के साथ लुका छिपी का खेल खलने से बाज़ नहीं आते जिसका नतीजा आज दोपहर बाद देखने को मिला जब दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आये 22 वर्षीय युवक का पैर फिसल गया जिसके चलते युवक नदी के तेज़ बहाव मे बह गया जिसकी सुचना 112 के माध्यम से थाना राजपुर को मिली सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी राजपुर शेंकी कुमार और आई टी पार्क चौकी इंचार्ज दीपक द्विवेदी मय फोर्स के तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे तथा मौके पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। घटनास्थल पर देखा कि ग्राम धनौला सहस्त्र धारा में नदी के बीचो-बीच एक आदमी जो कि ऊपर की तरफ से बह कर आया था का शव पत्थर में फंसा हुआ है ।थाना पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से उक्त शव को नदी से निकाला तथा कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई गई। जांच में यह पता चला कि उक्त युवक का नाम शिवाय उर्फ शिवम है जो कि अपने दोस्तों के साथ सहस्त्रधारा घूमने आया था, नदी किनारे खड़ा हुआ था तभी पत्थर से उसका पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में वह बह गया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
मृतक का नाम
शिवम उर्फ शिवाय पुत्र शीतल सिंह निवासी ग्राम गोकुलपुर थाना बिजनौर कोतवाली जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उमर 22 वर्ष
उक्त युवक देहरादून में पिछले 2 वर्ष से किराए के मकान पर रह रहा था तथा स्विगी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति