दुखद हादसा
गोवर्धन पूजा को पडने वाले इस साल के अंतिम सूर्यग्रहण को देखने गये दो युवको की स्कूटी फिसलने के बाद राजस्थान निवासी पलास नाम के 30 वर्षीय युवक की नीर गड्डू के समीप खाई में गिरने से मौत हो गई । पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से खाई में गिरे युवक को बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुनी की रेती रितेश शाह ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर मुख्य मार्ग से नीर गड्डू की ओर और करीब दो किलोमीटर आगे मंगलवार की शाम करीब छह बजे यह दुर्घटना हुई।उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय पलाश जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी कुम्हारवाडा, नाथद्वारा,जिला राजस्मंद राजस्थान अपने दोस्त ऋषि पुत्र राजेश निवासी एडिलेड आस्ट्रेलिया के साथ यहां घूमने आया था मंगलवार को सूर्य ग्रहण के रोज यह दोनों नीर गड्डू वाटरफाल की पहाड़ी पर सूर्यास्त देखने गए थे। वापस लौटते वक्त अचानक स्कूटी फिसल गई। जिसके चलते दोनो सडक पर खाई के किनारे गिर गये लेकिन पलास को उठते ही चक्कर आ गये जिसके चलते वह खाई मे गिर गया उस वक्त स्कूटी को ऋषि चला रहा था,

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द