गुच्चुपानी में सुनसान जगह पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट मैं चौकी प्रभारी सर्किट हाउस में पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मृतक की पहचान मोहसिन पुत्र श्री अजीज अहमद निवासी राजकीय इंटर कॉलेज के सामने मेहूवाला माफी तेल पुर चौक थाना पटेल नगर देहरादून उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के परिजनो को मौके पर बुलाकर मृतक की शिनाख्त कराई गई। घटनास्थल का निरीक्षण व साक्ष्य संकलन हेतु फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मृतक की मृत्यु संदिग्ध अवस्था में प्रतीत हो रही है। फील्ड यूनिट की सहायता से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। शव का मौके पर पंचायत नामा की कारवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उक्त संबंध मेंआवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री