*नैनीताल पुलिस के इस जवान ने अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए श्रद्धालुओं की बस में घुसे जहरीले सांप को सकुशल रेस्क्यू कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान*
*जिससे बच गई कई श्रद्धालुओं की जान*
भवाली कैची धाम पार्किंग मैं श्रद्धालुओं की बस में एक जहरीले सांप घुसने से उक्त स्थान पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
पार्किंग स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु कोतवाली भवाली से तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को जब उक्त घटनाक्रम का पता चला और आनन-फानन में आस-पास के क्षेत्रों में कोई सांप पकड़ने वाला कुशल व्यक्ति संज्ञान में नहीं आया तो उनके द्वारा स्वयं ही श्रद्धालुओं के जानमाल की सुरक्षा हेतु अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बड़ी ही सावधानी पूर्वक श्रद्धालुओं की बस में घुसे जहरीले सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान में छोड़ा गया। नैनीताल पुलिस के जवान की कार्यकुशलता और सूझ-बूझ को देखकर श्रद्धालुओ ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!