
स्ट्रीट क्राइम के प्रति दून पुलिस पूर्ण रूप से संवेदनशील है,सभी स्ट्रीट क्राइम की घटनाओं को त्वरित दर्ज कर अनावरण किया जा चुका है ऐसे अपराध करने वाले सभी अपराधियों का जेल ही एकमात्र सुरक्षित स्थान है। एसएसपी देहरादून*
*कोतवाली डालनवाला:*
दिनांक 28-09-2023 को वादिनी श्रीमती सिमरतजीत कौर पत्नी श्री तरनजीत सिंह निवासी- ।-9, रेसकोर्स, गुरुद्वारे के पास, जनपद देहरादून ने थाना डालनवाला पर आकर प्रार्थना पत्र बाबत मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीछे से आकर वादिनी की पुत्री के हाथ से जबरदस्ती उसका मोबाइल फोन लूटकर ले जाने के संबंध में दिया गया जिस पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु०अ०सं० 222/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन करते हुए घटनास्थल के आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरे चैक किये गये व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयासों के फलस्वरूप लूट करने वाले अभियुक्तों को लूटे गए मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल के साथ दिनांक 29.09.2023 को गुरुनानक बालिका इण्टर कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण को आज मा० न्यायालय पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्त नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिये उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण अभियुक्त गण:-*
01- आसिफ पुत्र रिजवान निवासी- सिंगल मण्डी, लक्खीबाग, थाना कोतवाली नगर, देहरादून उम्र 23 वर्ष’
02- शोएब पुत्र शफीक निवासी- सिंगल मण्डी, लक्खीबाग, थाना कोतवाली नगर, देहरादून उम्र 24 वर्ष’
*बरामदगी का विवरण:-*
1- एक मोबाइल फोन रियल-मी कम्पनी रंग नीला-काला,
2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्प्लेण्डर मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट
*आपराधिक इतिहास:-*
अभियुक्त शोएब पूर्व में कोतवाली नगर से चोरी के आरोप में जेल जा चुका है, अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 पंकज महिपाल, चौकी प्रभारी आराघर कोतवाली डालनवाला देहरादून
2- हे0का0 417 भगवान सिंह कठैत, कोतवाली डालनवाला देहरादून
3- का0 917 ना0पु0 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून,
4- का0 1403 ना0पु0 गजेन्द्र सिंह, कोतवाली

More Stories
देहरादून के एक प्रतिष्ठित कॉलेज के मालिक के पुत्र व पत्नी के विरुद्ध जीवित व्यक्ति को मृतक दिखाकर धोखाधड़ी से भूमि अपने नाम पर करने पर मुकदमा दर्ज
भूकम्प के प्रति जनजागरूकता और भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के नियमित परीक्षण के लिए उत्तराखण्ड में नई पहल, हर माह की 9 तारीख को पूर्वाह्न 11 बजे बजेगा भूकम्प का सायरन
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी में विगत डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे 10-10 हज़ार के 02 ईनामी अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपियों ने बैंक में बंधक संपत्ति का सौदा कर की थी 40 लाख रु० की धोखाधड़ी,अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही दोनों अभियुक्त लगातार चल रहे थे फरार,अभियुक्तो के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10- 10 हज़ार का ईनाम किया था घोषित.!