
उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद मे अवैध नशे व तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा गठित पुलिस टीम ने दिनांक 22/04/2023 को 02 अभियुक्तगणों को 11 ग्राम अवैध स्मैक मय एक अदद इलेक्ट्रोनिक तराजू के सीएसडी कैन्टीन के सामने ई0सी0 रोड से गिरफ्तार किया।जिनके द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि बरामदा स्मैक को मद्रासी कालोनी में रहने वाली किसी अम्मा से खरीदकर लाये । हम दोनों स्मैक पीने के आदी हैं। अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 83/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अभि0 गणों को आज दिनांक 23-04-2023 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*अभियुक्तों का विवरण*
1- सोहेल उर्फ सान पुत्र श्री शेर मौहम्मद नि0- 73, आराघर, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष
2- शाहरुख खान पुत्र रिजवान खान नि0- एमडीडीए डालनवाला, थाना- रायपुर, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष
*बरामद माल का विवरण*
1- कुल 11 ग्राम स्मैक
2- एक अदद इलेक्ट्रोनिक तराजू
(सोहेल उर्फ सान से बरामदगी- 5.60 ग्राम स्मैक)
(शाहरुख खान से बरामदगी- 5.40 ग्राम स्मैक)
*बरामद माल की अनुमानित कीमत*
करीब 1,10,000 ₹
*पुलिस टीम*
उ0नि0 ना0पु0 पंकज महिपाल चौकी प्रभारी आराघर, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
उ0नि0 ना0पु0 रवि प्रसाद, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
का0 917 ना0पु0 विजय सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह