
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून की डालनवाला और नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपियों के पास से लाखो रुपयों की अवैध स्मैक बरामद हुईं मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 30/09/2025 को STF उत्तराखंड तथा दून पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रतीत नगर क्षेत्र रायवाला में दौराने वाहन चैकिग मुखबिर की सूचना पर एक स्विफ्ट डिजायर संख्या UK07TD9828 को चेकिंग हेतु रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम ऐजाद खान पुत्र नवाब खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा बनविनपुर सहसवान थाना मुजरिया जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल पता आज़ाद कॉलोनी पटेलनगर, देहरादून तथा नूरआलम पुत्र तमन्ना अली उम्र 32 वर्ष निवासी आर्यनगर लेन नम्बर 04 थाना डालनवाला जनपद देहरादून बताया गया। दोनो अभियुक्तों की तलाशी में उनके कब्जे से 151 ग्राम अवैध हेरोईन बरामद हुई। दोनो अभियुक्तों के विरूद कोतवाली रायवाला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- ऐजाद खान पुत्र नवाब खान निवासी ग्राम सेमरा बनविनपुर सहसवान थाना मुजरिया जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल पता आज़ाद कॉलोनी पटेलनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष
2- नूरआलम पुत्र तमन्ना अली निवासी आर्यनगर लेन नम्बर 04, थाना डालनवाला, जनपद देहरादून, उम्र 32 वर्ष
*बरामदगी :-*
151 ग्राम अवैध हेरोइन
*(अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये)*
*2- थाना नेहरु कॉलोनी*
*14.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार*
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर मोहम्मद अली पुत्र आबिद हुसैन को चेकिंग के दौरान 14.83 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
मोहम्मद अली पुत्र आबिद हुसैन निवासी कुटला नवादा देहरादून उम्र- 29 वर्ष
*बरामदगी*
14.83 ग्राम अवैध स्मैक
*( अनुमानित कीमत 04 लाख 50 हज़ार रुपये)*

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति