देहरादून: कोरोना वायरस को लेकर आज उत्तराखंड में राहत भरा दिन रहा। प्रदेश में आज एक भी सैंपल जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं आज कुल 183 सैंपल नेगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार एक और कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है। इसके बाद प्रदेश में अब तक कुल 26 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: कल से 9 जिलों में लोगों को मिलेगी ये राहत
वहीं प्रदेश में अब तक कुल 48 लोगों में COVID-19 पॉजिटिव पाया गया। जिनमें से 26 ठीक होने के बाद अब प्रदेश में कुल 22 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। इनमें से भी प्रदेश के 13 जिलों में से केवल 3 जिलों में यह कोरोना संक्रमित मरीज हैं। जिनमें 13 देहरादून, 6 हरिद्वार और तीन नैनीताल जिले में सक्रिय हैं।
ये भी पढ़ें: लॉकडाउन: उत्तराखंड में सभी जिलों के लिए ऐसे मिलेगा ‘ई-पास’
पौड़ी जिले में पिछले 31 दिनों से कोई भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया। उधम सिंह नगर में पिछले 22 दिनों से और अल्मोड़ा में पिछले 20 दिनों से कोई भी कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने नहीं आया। इसके अलावा हरिद्वार में पिछले 7 दिनों से, देहरादून में पिछले 2 दिनों से और नैनीताल में 1 दिन से कोई मामला नहीं पाया गया।



More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री