देहरादून: उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामलों के बीच आज राहत भरी खबर आई है. स्वस्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया. साथ ही एक कोरोना मरीज ठीक हुआ है. यह देहरादून जिले में हुआ है. इसके बाद अब तक प्रदेश में कुल 19 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं अब तक कुल 46 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. जिनमे से 19 मरीजों के ठीक होने के बाद अब प्रदेश में 27 सक्रीय कोरोना संक्रमित हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.
पढ़ें: VIDEO: गंगा तट पर हुआ सीएम योगी के पिता का अंतिम संस्कार, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
प्रदेश में अब तक सबसे अधिक मामले देहरादून जिले में आए, यहाँ अब तक कुल 24 कोरोना पॉजिटिव मामले आये, हालाँकि सबसे अधिक मरीज भी यही ठीक हुए. देहरादून जिले में अब तक कुल 12 मरीज ठीक हो चुके हैं. अब 12 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड सरकार ने दी सभी फंसे लोगों को घर जाने की अनुमति
आज कुल 324 सैम्पल में से 277 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकि जांच रिपोर्ट्स का आना बाकी है. अब तक कुल 4016 सैम्पल जांच के लिए भेजे गये, इनमे से 3445 रिपोर्ट्स नेगेटिव आई और कुल 570 रिपोर्ट्स का आना बाकी है.

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं