देहरादून: उत्तराखंड में आज एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया है। इससे अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 47 हो गई है। हालाँकि प्रदेश में 24 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमित मरीज मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। वह11 अप्रैल से देहरादून के क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था।
ये भी पढ़ें: 23 अप्रैल: विशेष एवं इतिहास के पन्नो में महत्व
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, कोरोना वायरस का पहला मरीज़ उत्तराखंड में 15 मार्च को आया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने तत्काल की अपने स्कूल और कॉलेज बंद करे, जिस वजह से देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना जब वर्क फ्रोम होम राज्य में लागू किया।
ये भी पढ़ें: CWC बैठक में सोनिया गांधी की सरकार से मांग- संकट में प्रत्येक परिवार को मिले 7,500 रुपये
उत्तराखंड में आज एक महीना और 1 दिन लॉक डाउन को हो गया। इसके साथ ही सीएम ने प्रदेशवासियो का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, राज्य की जनता के सहयोग से ही आज उत्तराखंड में कोरोना बचाव व रोकथाम में देश में तीसरे नंबर पर है। जिसमे राज्य वासियो का भी अहम योगदान रहा है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अगर ऐसे ही सहयोग मिलता रहा तो बहुत जल्द हम कोरोना मुक्त राज्य में शामिल होंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ