November 13, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी मामला स्वामी प्रसाद के खिलाफ न्यायालय में कि गई अर्जी दाखिल, कल होनी है सुनवाई।

हिमांशु मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार)मुजफ्फरनगर रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को न्यायालय में 156/3 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले में न्यायालय ने ठाकुरगंज पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के आजाद नगर, बालागंज निवासी अवधेश तिवारी ने मंगलवार को अपने वकील मोहम्मद रिजवान के जरिए एसीजेएम कोर्ट (सीबीआई) अयोध्या प्रकरण के यहां 156/3 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व मंत्री व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदुओं की आस्था के प्रतीक रामचरित मानस को बकवास कहा था

 

Share