
आज आयोजित हो रही NEET-2026 परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण संचालन, प्रभावी समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देहरादून स्थित *”राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल” रूम पूरी तरह सक्रिय है। यहां नोडल अधिकारी श्री लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) तथा NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ राज्य नोडल अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों तथा राज्य समन्वयकों से नियमित संपर्क एवं समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रख रहे हैं।

सभी जनपदों के जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम एवं नोडल अधिकारी के साथ साझा करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता, सुरक्षा एवं पारदर्शिता हर स्तर पर अक्षुण्ण बनी रहे।

More Stories
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से की शिष्टाचार भेंट,