March 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

उप ज़िलाधिकारी डोईवाला के आदेश पर रूका अवैध मोबाइल टावर का निर्माण कार्य, क्षेत्र वासीयो के विरोध के बाद भी नही रूक रहा था टावर का काम।

नरेन्द्र गोयल (राष्ट्रीय दिया समाचार)डोईवाला

ग्राम कुडकावाला तहसील डोईवाला के ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी डोईवाला को लिखित मे शिकायत की गई कि श्री अकरम निवासी कुडकावाला द्वारा गांव में टावर लगाया जा रहा है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी डोईवाला द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक पंकज शर्मा, जूनियर इंजीनियर एमडीडीए श्री हितेंद्र शर्मा तथा पुलिस को मौके पर भेजा गया। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण मौके पर कार्य रुकवा दिया गया है तथा बिना परमिशन कार्य न करने की हिदायत दी गई है। एमडीडीए के स्तर से चालानी कार्रवाई पृथक से की जा रही है।

You may have missed

Share