March 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पिंडर क्षेत्र में जन संपर्क कर जनता का जताया आभार

थराली/देवाल (चमोली)। गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने शुक्रवार को पिंडर घाटी के थराली और देवाल पहुंच कर स्थानीय लोगों, व्यापारियों जन संपर्क लोक सभा चुनाव में उन्हें अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार प्रकट किया। देवाल स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

देवाल में मतदाताओं और आम जनता से मिलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम जो भी होगा उसके बावजूद भी वे जनता के साथ है और जो वायदे उन्होंने जनता से किये हैं उन पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते हुए जन समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व प्रमुख देवी दत्त कुनियाल, ब्लाक अध्यक्ष कमल गडिया, इन्द्र सिंह राणा, हीरा पहाड़ी, हीरा रूपकुडी, मोहन राम आर्य, भुवन बिष्ट, गोपाल दत्त, नरेंद्र, भूपाल सिंह आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर उन्होंने थराली क्षेत्र में जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा लोगो को गुमराह कर इस चुनाव को जीतना चाहती थी। जिसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने मोदी सरकार से त्रस्त होकर लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान किया है। प्रदेश में महगाई, बेरोजगारी तथा हाल ही मे बढ़ी बिजली दरों को जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोगो से बदला लेने पर उतारू है। अब विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता इनकी तानाशाही सरकार को प्रदेश से भी विदा करने वाली है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा भाजपा ने पूरा लोकसभा चुनाव छलबल, धनबल के सहारे लड़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, ब्लॉक महिला अध्यक्ष दीप पटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी रावत, मीडिया प्रभारी विनोद चंदोला, सचिव गजेंद्र रावत, प्रदुमन रावत, राजा चौहान, राजेंद्र रावत, डीडी कुनियाल, पुष्पा देवी, मनोज चंदोला, उमेश पुरोहित, संदीप पटवाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share