March 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यो को शीर्ष प्राथमिकता पर करें पूराः एडीएम

गोपेश्वर (चमोली)। अपर जिलाधिकारी चमोली विवेक प्रकाश ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष कदम उठाए जाए। सड़क निर्माणदायी संस्थाएं अपनी सड़कों का रेग्यूलर निरीक्षण करें। सुरक्षित यातायात के लिए संकरे मार्ग, भूस्खलन क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर क्रैश बैरियर और साइनेज लगाए जाए। सेफ्टी के अन्तर्गत चिह्नित ब्लैक स्पॉटों का सुधारीकरण, क्रैश बैरियर, पैराफीट और साइनेज लगाने के अवशेष कार्यो को तत्काल पूरा किया जाए। सड़क दुर्घटना के मामलों में जो कारण सामने आए है, उनका तत्काल समाधान किया जाए और फोटोग्राफ सहित इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें। उन्होंने सड़कों पर नए संवेदनशील दुघर्टना स्थलों को चिन्हित करने के लिए समिति का गठन करने के निर्देश भी दिए।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन विभाग अभियान चलाकर सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और ड्रंक एंड ड्राइव की रोकथाम के लिए सघन चेकिंग करते हुए चालान की कार्रवाई की जाए। सड़क एवं पुल से मवेशियों को हटाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाए। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की जानकारी लेते हुए घायलों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि मार्च और अप्रैल माह में पांच सड़क दुर्घटनाएं हुई है। पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से माह अप्रैल में ओवर स्पीड के 22, भार वाहन में यात्री ढोने पर 14, मोबाइल पर बात करने में सात, शराब पीकर वाहन चलाने पर सात, बिना हेलमेट के 61, बिना सीट बेल्ट के 57, बिना डीएल के 97 तथा वाहन का परमिट, फिटनेस, प्रदूषण मामलों में 75 सहित कुल 1408 चालान किए गए है। बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश चन्द्र, अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह चौहान, एसीएमओ डा.एमएस खाती, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र आदि मौजूद थे।

You may have missed

Share