देवाल (चमोली)। देवाल विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर विकासखंड देवाल के आखिरी गांव वाण में एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में एक दर्जन के लगभग शिकायतें आई, इसमें से कई का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच कर्णप्रयाग के न्यायिक सदस्य संतोष डिमरी और उपभोक्ता सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट ने इस कैंप में शिकायतें सुनी। लोगों की सबसे अधिक शिकायतें विद्युत बिल से संबंधित रही। इसके अलावा कुछ शिकायतें लंबे समय से कनेक्शन न मिलने और ट्रांसफार्मर न लगाने से संबंधित भी फोरम को मिली। दोनों सदस्यगणों ने यूपीसीएल के अधिकारियों को तत्काल उपभोक्ताओं की शिकायत के निवारण करने के निर्देश दिए तथा कुछ प्रकरणों में यूपीसीएल को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया ताकि उपभोक्ताओं की इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द निकल सके। क्षेत्र प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने देवाल में इस तरह का कैंप देवाल में लगाने की बात की। मौके पर गांव के प्रधान कृष्णा बिष्ट और पूर्व ड्यूटी रेंजर त्रिलोक सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

More Stories
कोटद्वार पुलिस ने dj बजाने से मना किया तो शाहिद ने साथी के साथ मिलकर पुलिस पर कर दिया हमला,आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी मे भी कर दीं तोड़ फोड़, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार फरार की तलाश मे जुटी पुलिस !
पौड़ी की श्रीनगर पुलिस ने भीमराव अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज,एसएसपी ने प्रतिमा को खराब करने वालों पर सख्त कार्यवाही के दिये निर्देश,कप्तान ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें की गठित।
देहरादून की डोईवाला पुलिस ने दो सगे भाइयो सहित तीन शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, शनिवार को निम्बू मिर्ची लटकाने के बहाने करते थे घरो की रेकी, बिना कैमरे वाले इलाके मे चटका देते थे बंद घरो के ताले,पुलिस को आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की ज्वेलरी हुई बरामद !