केदारनाथ यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है वहीं हेली कंपनियों के स्टाफ भी दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से केदारघाटी पहुंच गया है। केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों की मुख्य भूमिका होती है लगातार हेली से केदार बाबा के दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
हेलीकॉप्टर का क्रेज बढ़ने से हेली कंपनियों द्वारा सेवाएं सकुशल संचालित करना भी कड़ी…केदारनाथ यात्रा को लेकर हेली कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी नौ हेली कंपनियों का स्टाफ केदारघाटी में बने विभिन्न हेलीपैड पर पहुंचकर बुनियादी सुविधाएं जुटाने में जुट गए हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं कपाट खुलने के दिन से शुरू होने की उम्मीद है।केदारनाथ यात्रा को लेकर जहां जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा है, वहीं हेली कंपनियों के स्टाफ भी दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से केदारघाटी पहुंच गया है। केदारनाथ यात्रा में हेली कंपनियों की मुख्य भूमिका होती है, लगातार हेली से केदार बाबा के दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हेलीकॉप्टर का क्रेज बढ़ने से हेली कंपनियों द्वारा सेवाएं सकुशल संचालित करना भी कड़ी चुनौती रहता है।नौ हेलीकॉप्टर कंपनियों का पहुंच चुका है स्टाफ
केदारनाथ यात्रा में इस बार भी हेलीकॉप्टर कंपनियों पर अधिक दबाव रहेगा। इसलिए शासन से हेली कंपनियों को बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। केदारघाटी में नौ हेलीकॉप्टर कंपनियों का स्टाफ पहुंच चुका है, जो हेलीपैड पर साफ सफाई के साथ बुनियादी सुविधाएं जुटाने में लगे हैं।
10 मई तक सभी कंपनियों के हेलीकॉप्टर भी केदारघाटी पहुंचने की उम्मीद है, जबकि नौ व 10 मई को डीजीसीए का निरीक्षण भी होगा। इसके बाद केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी।

More Stories
देहरादून पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो दर्ज़ेन से ज्यादा आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी लगातार अदालत को कर रहे थे गुमराह,कोर्ट से जारी वारंटो को प्रेमपत्र समँझकर उड़ा रहे थे अदालत की खिल्ली.!
कोटद्वार पुलिस ने सुनार को चुना लगाने वाले तीन शातिर ठगों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी नकली सोने के सामान बे बदले असली ज़ेवर लेकर देते थे ठगी को अंजाम, पकडे गये आरोपी राजस्थान के है शातिर ठग.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित पंवार ने विधायक सहसपुर पर लगाये गंभीर आरोप, विधायक रहते शीशम बाड़ा कूड़ा घर का विरोध ना करने पर उठाया सवाल, जनता के पैसों का दुरुपयोग कर रही है भाजपा सरकार -अमित पंवार.!