
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
एक कहावत है की लम्हो ने खाता की थी सदियों ने सजा पाई यही कहावत फिट बैठ रही है सेलकुई मे श्रमिकों के आंदोलन की आड़ मे पुलिस पर हुऐ पथराव के बाद पुलिस और प्रशासन कतई नरमी दिखाने के मूड मे नहीं दिख रहा जिसके चलते आज सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस ने फ़्लैग मार्च निकलकर उपद्रव करने वालों को कायदे मे रहकर फायदे मे रहने का संदेश दिया आज जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र में लागू धारा 163 BNSS के सम्बंध में लोगो को जानकारी दीं और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालो को कड़ी कार्यवाही चेतावनी दीं आपको बता दे की औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानो में कार्यरत श्रमिकों द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर किये जा रहे धरना- प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रदर्शन की आड़ में पथराव की घटना को भी अंजाम देते हुए शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसके दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्र०) देहरादून द्वारा जनपद में स्थित औद्योगिक अस्थानों सेलाकुई, सिडकुल परिसर में तत्काल प्रभाव से धारा 163 BNSS लागू की गई है। आज दिनाँक – 17/05/2026 को सम्पूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अर्द्ध सैनिक बलों के साथ सेलाकुई क्षेत्र में फ़्लैग मार्च किया गया। फ़्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा आम जन को क्षेत्र में लागू की गई धारा 163 BNSS के संबंध में जानकारी देते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई, साथ ही शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

More Stories
शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 2 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 5 लोगो को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में लेखकों एवं साहित्यकारों से किया संवाद, उत्तराखंड के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन में साहित्यकारों की भूमिका पर हुई चर्चा