
दिनांक 25-02-2023 को उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र हरिद्वार को मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सिकरोड़ा थाना क्षेत्र भगवानपुर के घने बागो के बीच में एक गाय को अज्ञात गौतस्करों द्वारा गोकशी के लिए बांध कर रखा है। सूचना पर गौवंश टीम द्वारा छिपकर उक्त अज्ञात गौतस्करों का लगभग 6-7 घंटे तक इंतजार किया गया परंतु संभवत गौतस्करों को टीम की भनक लगने के कारण कोई भी गौतस्कर नहीं आ पाया। तत्पश्चात उक्त एक गोवंश को जीवित बचाकर कब्जे पुलिस लेकर श्री गोपीनाथ गौशाला ग्राम कालुबंश ग्रांट हरिद्वार में दाखिल किया गया। उक्त गौतस्करो के संबंध में जानकारी की जा रही है।
*बरामदगी*
1:- एक जीवित गौवंश।
*गोवंश टीम का विवरण:-*
1:-उ0नि0 आशीष कुमार।
2:-उ0नि0 शरद सिंह।
3:-हे0का0 356 सुनील सैनी।
4:-का0 28 प्रवीण सैनी।
5:-का0 874 प्रवीण खत्री।
6:-का0 1306 राजेन्द्र।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!