
रायपुर ब्लॉक में वेस्ट वारियर्स संस्था और यु बी टी ग्रुप ने केसरवाला गांव, अस्थल ग्राम-पंचायत में सफाई अभियान का आयोजन किया केसरवाला मे आज, वेस्ट वारियर्स संस्था और यु बी टी ग्रुप ने मिलकर केसरवाला ग्राम-पंचायत में स्वच्छता के प्रति अपने समर्पण को दिखाते हुए सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में 67 स्टूडेंट्स ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे स्थानीय समुदाय को स्वच्छता के महत्व का संदेश मिला।

रायपुर ब्लॉक में कार्यरत वेस्ट वारियर्स ने पिछले साल से LIC HFL Green Tomorrow Project के सहयोग से कचरा प्रबंधन को सुधारने का कार्य किया है और इसके अंतर्गत 6 पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है, साथ ही धनोला स्थित स्वच्छता केंद्र का प्रबंधन किया जा रहा है।
संस्था ने हाल ही में केसरवाला बस स्टॉप में कचरे का सही तरीके से उपयोग करने का भी अपना एक प्रयास दिखाया गया है, जिससे ग्राम को एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण की दिशा में कदम बढ़ाने में प्रेरणा मिलेगी।

सफाई अभियान में, अर्बन ठेला के युवा साथी मनीष रतूड़ी, प्रज्वाल जोशी, और पीयूष बिष्ट ने अपने साथियों के साथ मिलकर सफाई कार्य को प्रारंभ किया, जिससे 2 घंटे में 358 किलोग्राम सूखा कचरा स्थानीय प्लास्टिक कचरा केंद्र धनोला में भेजा गया है।
इस सफाई अभियान में संस्था के सदस्यों के साथ शामिल होकर असलम खान, आरती, राजेन्द्र, निकिता, मोनू, सोमपाल, अंकित, सुंदर आदि ने भी अपना सामर्थ्य प्रदर्शित किया है। साथ ही, पर्यावरण सखी श्रीमती सुधा पवार ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपने साथियों के साथ मिलकर सभी को प्रोत्साहित किया।

अर्बन ठेला, एक्ससलस्टडी पॉइंट, सर्व मानवाधिकार समाज सुरक्षा संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, संस्था के ज्ञानदीप अग्निहोत्री ने सराहना करते हुए कहा, “इस सफाई अभियान का सफलता पूर्वक संपन्न होने के लिए हमारे साथी संगठनों ने मिलकर कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। हम सभी को इस अभियान के सफलता में योगदान करने के लिए ह्रदय से आभारी हैं।”

More Stories
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास* *197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण* *पेयजल, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा और पुलिस अवस्थापना से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल.!
उत्तराखंड प्रदेश संगठन(रामबिलास) के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रभारी से क़ी मुलाक़ात, दोनों के बीच आगामी चुनाव को लेकर कई बिन्दुओ पर हुई विस्तार से बात.!
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत