दिनाँक 06.05.2023 को श्री पीयूष जैन निवासी दिल्ली ने चौकी प्रभारी नीलकंठ को फोन के माध्यम से सूचना दी गयी कि उनका रिश्तेदार/साडू भाई चिराग जैन (उम्र 36 वर्ष) दिल्ली जो मानसिक रूप से परेशान होने के कारण बिना बताये घर से कहीं चले गया है| साथ ही उन्हें किसी परिचित द्वारा बताया गया कि चिराग जैन को दिनांक 05.05.2023 को श्री नीलकण्ठ महादेव मंदिर के आसपास देखा गया था।
प्राप्त सूचना पर प्रभारी नीलकंठ श्री प्रदीप कुमार द्वारा परिजनों से चिराग जैन का फोटो एवं मोबाइल नम्बर लेते हुये नीलकण्ठ क्षेत्रान्तर्गत काफी तलाश किया किन्तु गुमशुदा का कुछ पता नहीं लग पाया। तत्पश्चात जनपद की सीआईयू टीम को चिराग जैन के मोबाइल नम्बर भेजकर चिराग जैन की लोकेशन उपलब्ध कराने हेतु बताया गया। सीआई यू कोटद्वार द्वारा चिराग जैन के मोबाइल नंबर की करंट लोकेशन जोंक गांव आनंदा गेस्ट हाउस के पास मिलने पर पुलिस टीम द्वारा बिना देरी किये हुये परिजनों को अवगत कराते हुये तत्काल ही आनंदा गेस्ट हाउस जाकर चिराग जैन को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा